Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Rakesh Tikait : सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई विवाद, किसान नेता राकेश टिकैत ने दी माफी की सलाह

टिकैत का यह बयान सलमान के लिए खतरे की ओर इशारा करता है।

Rakesh Tikait : सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई विवाद, किसान नेता राकेश टिकैत ने दी माफी की सलाह
X
Rakesh Tikait : मुंबई/जयपुर। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के बीच चल रहे विवाद में अब किसान नेता राकेश टिकैत भी शामिल हो गए हैं। काला हिरण शिकार मामले को समाज से जुड़ा हुआ बताते हुए टिकैत ने सलमान खान को सलाह दी है कि उन्हें बिश्नोई समाज से माफी मांगनी चाहिए। टिकैत ने अपने बयान में चेतावनी दी कि अगर सलमान माफी नहीं मांगते हैं, तो जेल में बंद कोई व्यक्ति कब क्या कर बैठे, इसका भरोसा नहीं।


Rakesh Tikait : माफी मांग लो, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान-
पत्रकारों से बातचीत के दौरान टिकैत ने कहा, "यह मामला समाज से जुड़ा हुआ है। सलमान खान को मंदिर जाकर बिश्नोई समाज से माफी मांग लेनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं किया, तो जेल में बंद कोई व्यक्ति कब हमला कर दे, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।" टिकैत का यह बयान सलमान के लिए खतरे की ओर इशारा करता है।


Rakesh Tikait :
लॉरेंस बिश्नोई के भाई रमेश बिश्नोई ने भी माफी की मांग की-
विवाद में लॉरेंस बिश्नोई के भाई रमेश बिश्नोई ने भी सलमान खान को माफी मांगने की सलाह दी। रमेश ने कहा कि काले हिरण के शिकार के मामले में सलमान को माफी मांगनी चाहिए क्योंकि यह बिश्नोई समाज के गौरव से जुड़ा हुआ है। रमेश ने दावा किया कि सलमान ने समाज को शांत करने के लिए पैसे का प्रस्ताव दिया था, जिसे समाज ने ठुकरा दिया। रमेश ने कहा, "हमारा समाज पेड़ों और वन्यजीवों से प्रेम करता है। हमारे 363 पूर्वजों ने पेड़ों की रक्षा के लिए अपनी जान दे दी थी। जब सलमान ने काला हिरण मारा, तो पूरे बिश्नोई समाज में आक्रोश फैल गया।"


Rakesh Tikait : विवाद की पृष्ठभूमि, 1998 का काला हिरण शिकार मामला-
सलमान खान का यह विवाद 1998 के काला हिरण शिकार मामले से जुड़ा है, जिसमें उन पर दुर्लभ प्रजाति के हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था। राजस्थान हाईकोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराते हुए पांच साल की सजा सुनाई थी, हालांकि उन्हें जमानत मिल गई थी। इस बीच, साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान को जान से मारने की धमकी भी दी है, जिससे उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire