Create your Account
Rajyotsav 2024 : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
- Rohit banchhor
- 05 Nov, 2024
राज्योत्सव 2024 के तहत नवा रायपुर में मंगलवार, 5 नवंबर को भव्य कार्यक्रमों एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।
Rajyotsav 2024 : रायपुर। राज्योत्सव 2024 के तहत नवा रायपुर में मंगलवार, 5 नवंबर को भव्य कार्यक्रमों एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल रमेन डेका ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया, जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अध्यक्षता की। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने मेले में विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जो राज्य की प्रगति और विकास को दर्शाती है।

Rajyotsav 2024 : छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का मॉडल आकर्षण का केंद्र-
राज्योत्सव में नवा रायपुर में प्रस्तावित छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का मॉडल प्रदर्शित किया गया है, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा। इस भवन का निर्माण 52 एकड़ में 273 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। इसमें 200 सदस्यों की बैठक क्षमता वाला सदन, विधानसभा सचिवालय, सेंट्रल-हॉल, और मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय शामिल होंगे। इसके अलावा, 500 दर्शक क्षमता का एक ऑडिटोरियम और 700 कारों की पार्किंग की सुविधा होगी। परिसर में दो सरोवरों का निर्माण भी प्रस्तावित है, जो इसकी सुंदरता को और बढ़ाएंगे।

Rajyotsav 2024 : छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद लेने उमड़ी भीड़-
राज्योत्सव स्थल पर फूड कोर्ट में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का आनंद लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। गढ़ कलेवा में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन जैसे बड़ा, फरा, चीला और भजिया लोगों को खासा लुभा रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, सड़क पर अन्य वाहनों ने भी रौंदे
- 2. KKR vs PBKS IPL 2026: बारिश ने रोका मैच, सिर्फ 3.4 ओवर के बाद खेल रुका, क्या 5-5 ओवर का होगा मैच?
- 3. CG News : फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, 2286 युवतियों की फोटो से लाखों की ठगी, युवक-युवती गिरफ्तार
- 4. Allu Arjun Raka First Look: अल्लू अर्जुन का बर्थडे सरप्राइज, राका का फर्स्ट लुक आया सामने, फैंस हुए एक्साइटेड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

