Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Rajya Sabha Polls: राज्यसभा की 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 20 दिसंबर को होगा मतदान, इस दिन आएगा रिजल्ट

Rajya Sabha Polls: भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने राज्यसभा (Rajya Sabha) की खाली 6 सीटों के लिए

Rajya Sabha Polls: राज्यसभा की 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 20 दिसंबर को होगा मतदान, इस दिन आएगा रिजल्ट
X

नई दिल्ली। Rajya Sabha Polls: भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने राज्यसभा (Rajya Sabha) की खाली 6 सीटों के लिए उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया। इन सीटों पर 20 दिसंबर को चुनाव होंगे। परिणाम भी इसी दिन घोषित किए जाएंगे।

Rajya Sabha Polls: बता दें कि जिन सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं उनमें आंध्र प्रदेश की तीन सीटें हैं। इसके अलावा हरियाणा, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की एक-एक सीट पर चुनाव कराए जा रहे हैं। दरअसल, ये सभी सीटें मौजूदा सांसदों के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं।

Rajya Sabha Polls: निर्वाचन आयोग के अनुसार 3 दिसंबर को उपचुनाव से जुडी़ अधिसूचना जारी की जाएगी। 10 दिसंबर नामांकन की आखिरी तारीख है और 11 दिसंबर को नामांकन की जांच होगी। उम्मीदवार 13 दिसंबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं। 20 दिसंबर को चुनाव होंगे और इसी दिन नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire