Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Rajnath Singh: वियतनाम और दक्षिण कोरिया के दौरे पर रवाना हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, दोनों देशों के साथ भारत की रक्षा साझेदारी होगी मजबूत

Vpb
Rajnath Singh: वियतनाम और दक्षिण कोरिया के दौरे पर रवाना हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, दोनों देशों के साथ भारत की रक्षा साझेदारी होगी मजबूत
X

Rajnath Singh: नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) सोमवार को वियतनाम और दक्षिण कोरिया के आधिकारिक दौरे पर रवाना हुए। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के साथ भारत की रक्षा साझेदारी को मजबूत करना, रणनीतिक सहयोग बढ़ाना और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति व स्थिरता को बढ़ावा देना है। रवाना होने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि वे सबसे पहले हनोई पहुंचेंगे और वहां रक्षा तथा सुरक्षा सहयोग से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

इस दौरे के दौरान रक्षा सहयोग, सैन्य साझेदारी और समुद्री सुरक्षा मुख्य फोकस में रहेंगे। भारत, वियतनाम और दक्षिण कोरिया के साथ अपने रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाई देने की दिशा में काम कर रहा है। हाल ही में वियतनाम के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने रक्षा नीति संवाद, संयुक्त सैन्य अभ्यास, नौसेना सहयोग, रक्षा उत्पादन और समुद्री सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई थी। वहीं, दक्षिण कोरिया के साथ भी भारत आर्थिक सुरक्षा, रक्षा उद्योग, उभरती तकनीकों और आपूर्ति श्रृंखला के क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत कर रहा है। यह दौरा भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत रणनीति को और मजबूती देने वाला माना जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire