Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Rajnath Singh Birthday: बिहार भाजपा कार्यालय में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मनाया गया जन्मदिन, बांटी गई मिठाईयां

‎रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में किया गया पौधारोपण

Rajnath Singh Birthday: बिहार भाजपा कार्यालय में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मनाया गया जन्मदिन, बांटी गई  मिठाईयां
X

Rajnath Singh Birthday: ‎पटना। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का 73वां जन्मदिन आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां बांटी गईं और उनके पार्टी में दिए गए योगदान की चर्चा की गई। ‎

इस मौके पर वक्ताओं ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पार्टी में योगदान पर चर्चा करते हुए कहा कि विधायक, लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, भाजपा अध्यक्ष, केंद्र में कई बार मंत्री पद संभालने वाले राजनाथ सिंह वर्तमान में देश के रक्षा मंत्री हैं। ‎

‎वक्ताओं ने इस मौके पर ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा करते हुए कहा कि राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्रालय काल में हम सैन्य शक्ति के मामले में इतने मजबूत हो गए हैं कि सीमा पार भी देश के शत्रुओं का भी संहार कर रहे हैं। ‎

अपने अलग अंदाज और जीवनशैली के कारण राजनाथ सिंह को राजनीति में एक दिग्गज के तौर पर ख्याति प्राप्त है। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि वे हम सबके प्रेरणास्रोत रहे हैं। पार्टी में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज भी वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए कठोर परिश्रम करते हैं। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के जन्मदिन के मौके पर प्रदेश कार्यालय में आम के पौधों का रोपण भी किया गया। ‎


‎इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक चन्दन सिंह भारद्वाज, राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी संजय मयूख, प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा, राजेश वर्मा, विनोद शर्मा, प्रेम रंजन पटेल, पंकज सिंह, धर्मवीर सिंह, योगेंद्र शर्मा, युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष सिंह, प्रवीण यादव एवं रितेश रंजन सहित प्रदेश के अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire