Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Rajnandgaon News : फाइनल ईयर की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी, कॉलेज परिसर में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी...

Rajnandgaon News : राजनांदगांव। जिले के लालबाग थाना क्षेत्र के पेन्ड्री स्थित मेडिकल कॉलेज में फाइनल ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Rajnandgaon News : फाइनल ईयर की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी, कॉलेज परिसर में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी...
X
Rajnandgaon News : राजनांदगांव। जिले के लालबाग थाना क्षेत्र के पेन्ड्री स्थित मेडिकल कॉलेज में फाइनल ईयर की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

Rajnandgaon News : बता दें कि राजस्थान के बीकानेर से राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज छात्रावास में रहकर फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही 24 वर्षिय जूनियर डॉक्टर केसर गोदारा द्वारा आज सुबह अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोले जाने के बाद उसके साथ अध्ययनरत अन्य छात्राओं ने उसे फोन लगाया। लेकिन केसर ने फोन रिसीव नहीं किया। जिसके बाद मामले की सूचना वार्डन और पुलिस को दी गई। जब छात्रावास का दरवाजा खोला गया तो छात्रा फांसी के फंदे पर झूलती नजर आई।

Rajnandgaon News : इस मामले में मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टर पवन जेठानी ने बताया कि छात्रा के द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले को लेकर उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। कल उसके परिजनों के राजनांदगांव पहुंचेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस को सूचित किया गया है छात्र ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की यह पुलिस की जांच में सामने आएगा। इस मामले में लालबाग थाना प्रभारी ने बताया कि छात्रा के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पंचनामा कार्रवाई कर शव मरचुरी में रखवा दिया गया है। छात्रा के परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire