Create your Account
Rajkot Earthquake : गुजरात के राजकोट में लगातार भूकंप के झटके, 11 घंटे में 7 बार हिली धरती, स्कूलों में छुट्टी, दीवारों में आईं दरारें
- Pradeep Sharma
- 09 Jan, 2026
Rajkot Earthquake : नई दिल्ली/अहमदाबाद/राजकोट। गुजरात के राजकोट जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के लगातार झटकों से दहशत का माहौल बन गया। जेतपुर, धोराजी, उपलेटा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में
Rajkot Earthquake : नई दिल्ली/अहमदाबाद/राजकोट। गुजरात के राजकोट जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के लगातार झटकों से दहशत का माहौल बन गया। जेतपुर, धोराजी, उपलेटा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में करीब 11 घंटे के भीतर सात बार धरती डोली।
Rajkot Earthquake : सबसे तेज झटका सुबह 6:19 बजे 3.8 तीव्रता का दर्ज किया गया। बार-बार आ रहे झटकों के चलते लोग घरों से बाहर निकलकर खेतों और खुले स्थानों की ओर भागते नजर आए। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी।
Rajkot Earthquake : राजकोट जिले के उपलेटा इलाके में आज यानी शुक्रवार सुबह से ही भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। उपलेटा इलाके में 4 घंटे के भीतर भूकंप के 9 झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर 3.8 की तीव्रता दर्ज की गई।
Rajkot Earthquake : आज यानी शुक्रवार सुबह 6.19 बजे भूकंप का पहला झटका आया। इसके बाद सुबह एक घंटे के भीतर 6 भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.7 से 3.8 दर्ज की गई।
Rajkot Earthquake : इससे पहले गुरुवार रात को भी 8.43 बजे 3.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। सभी भूकंप का केंद्र उपलेटा से 27 km के आस पास रहा है। उपलेटा के अलावा धोराजी ओर जेतपुर में भी झटके महसूस हुए हैं। स्थानीय लोगों में डर का माहोल है। फिलहाल, पालिका की टीम ने लोगों को सचेत रहने की अपील की है।
Rajkot Earthquake : इंस्टीट्यूट ऑफ सिस्मोलॉजिकल रिसर्च (ISR) के अनुसार, शुक्रवार सुबह 6:19 बजे से 8:34 बजे के बीच सात भूकंपीय झटके रिकॉर्ड किए गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि अब तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
Related Posts
More News:
- 1. Kharmas 2026 : अप्रैल में इस दिन से फिर से शुरू हो जाएंगे विवाह से लेकर हर मांगलिक कार्य, जानें खरमास खत्म होने की डेट
- 2. CG Crime: बिलासपुर में रेलवे ट्रैक में मिली लड़की की लाश के मामले में बड़ा खुलासा, चलती ट्रेन से गर्लफ्रेंड को धकेला, नीचे गिरकर मौत, बॉयफ्रेंड समेत 3 हिरासत में
- 3. CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट
- 4. अमेरिका ने ईरान युद्ध के लिए तैनात की 600 मील रेंज वाली सबसे घातक स्टील्थ मिसाइल क्रूज़ मिसाइल JASSM-ER
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

