Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

फिर कलंकित हुई राजधानी, घूमाने के बहाने चाचा ने भतीजी से किया गलत काम, गिरफ्तार...

फौरन पुलिस की टीम ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

फिर कलंकित हुई राजधानी, घूमाने के बहाने चाचा ने भतीजी से किया गलत काम, गिरफ्तार...
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसने एक बार फिर रिश्तो को कलंकित करते हुए शहर को शर्मसार कर दिया है। यहां एक बच्ची के साथ उसके ही चाचा ने दरिंगदी की है। मासूम की उम्र सिर्फ 7 साल है। बताया जा रहा है कि आरोपी चाचा ने बच्ची को घुमाने के बहाने से घर से लिया था। आरोपी ने बच्ची की मां से कहा था कि वह बड़े भैया को लेने जा रहा है,उधर से सब्जी लेकर आएगा और भतीजी को भी घुमा लाएगा।

MP News : इसके बाद मां ने मासूम को चाचा के साथ भेज दिया वह उसे झाड़ियां के पास लेकर गया जहां उसके साथ गलत काम करने लगा। इस दौरान गश्त कर रहे पुलिस जवानों ने पकड़ लिया। बच्ची ने पुलिस थाने में मां के सामने स्वीकार किया है कि उसके चाचा ने उसके साथ गलत काम किया है। आगे मामले की जांच की जा रही है। टीआई अनुराग लाला ने बताया कि पुलिस की टीम गश्त के लिए निकली थी।

MP News : तभी अचानक पुलिसकर्मियों को झाड़ियों में कुछ हलचल नजर आई। जवानों ने जब टॉर्च से देखा तो आरोपी बच्ची से जबरदस्ती कर रहा था। फौरन पुलिस की टीम ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire