Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Rajasthan Update : प्रार्थना के दौरान स्कूल की छत गिरी, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 10, कई घायल
- Rohit banchhor
- 25 Jul, 2025
घटना उस समय हुई जब बच्चे सुबह की प्रार्थना के लिए स्कूल के भीतर कतार में खड़े थे।
Rajasthan Update : झालावाड़। राजस्थान के झालावाड़ जिले के मनोहरथाना ब्लॉक में पीपलोदी गांव के सरकारी स्कूल में शुक्रवार सुबह एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। स्कूल की जर्जर छत अचानक ढह गई, जिसके मलबे में दबकर कम से कम 10 बच्चों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब बच्चे सुबह की प्रार्थना के लिए स्कूल के भीतर कतार में खड़े थे।
बता दें कि हादसा सुबह करीब 7.45 बजे हुआ। बारिश के कारण स्कूल प्रबंधन ने प्रार्थना को बाहर की बजाय भीतर आयोजित करने का फैसला किया था। उस समय लगभग 35 बच्चे मौजूद थे। अचानक छत और दीवारें भरभराकर गिर गईं, जिससे अधिकांश बच्चे मलबे में दब गए। कुछ बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कई अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। कई घायल बच्चों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और बच्चों के परिजन मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने में जुट गए। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों और शिक्षकों की मदद से घायल बच्चों को मलबे से निकालकर मनोहरथाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और झालावाड़ जिला अस्पताल भेजा गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घायल बच्चों के समुचित इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वह अपना भरतपुर-डीग का दौरा रद्द कर झालावाड़ के लिए रवाना हो गए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Delhi: एक्शन में रेखा सरकार, दिल्ली में बिना वैध PUC सर्टिफिकेट के वाहनों को नहीं मिलेगा ईंधन
- 2. CG Police Transfer : पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 43 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, आदेश जारी
- 3. CG News : ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, शराब के नशे में बाइक चला रहा युवक पकड़ाया, कटा 18 हजार का चालान
- 4. MP News : शादी से पहले उजड़ गया आशियाना, आग लगने से नकदी समेत सब जलकर खाक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

