Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Rajasthan: राजस्थान में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, एक दिन में 4,800 से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई

Vpb
Rajasthan: राजस्थान में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, एक दिन में 4,800 से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई
X

Rajasthan: जयपुर: राजस्थान पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पूरे राज्य में विशेष सघन प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। यह अभियान 30 जून 2026 तक जारी रहेगा। इसके तहत मोटरयान अधिनियम और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

पहले दिन हजारों वाहनों पर कार्रवाई

पुलिस मुख्यालय के अनुसार अभियान के पहले दिन ही 4,869 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इनमें 2,246 वाहन ऐसे मिले जिन पर नियमों के विरुद्ध काली फिल्म लगी हुई थी। वहीं 1,372 वाहनों की नंबर प्लेट और पंजीयन चिन्ह निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए।

अवैध मॉडिफिकेशन और हूटर पर भी कार्रवाई

जांच के दौरान 512 वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन पाया गया। इसके अलावा कई वाहनों पर अनधिकृत स्टिकर, लाल-नीली बत्तियां, फ्लैशर और हूटर लगाए गए थे। पुलिस ने 212 वाहनों पर प्रेशर हॉर्न और एयर हॉर्न के उपयोग के मामले भी दर्ज किए।

पूरे जून चलेगा अभियान

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (यातायात) डॉ. बी.एल. मीणा ने कहा कि ऐसे उल्लंघन सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं। इसलिए इनके खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire