Breaking News
UP News : गैस बचाने की नसीहत बनी झगड़े की वजह, सास-बहू का विवाद थाने तक पहुंचा, पुलिस भी रह गई हैरान
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स का बड़ा ऐलान, रवींद्र जडेजा को नहीं…इस खिलाड़ी को सौंपी टीम की कमान
IPL 2026 : नई दिल्ली। आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले राजस्थान रॉयल्स ने बड़ा और चौंकाने वाला निर्णय लेते हुए 24 वर्षीय रियान पराग को टीम का नया कप्तान घोषित कर दिया है। कयास लगाए जा रहे थे कि अनुभव को देखते हुए कप्तानी किसी वरिष्ठ खिलाड़ी को मिल सकती है, लेकिन फ्रेंचाइजी ने युवा नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए पराग को यह जिम्मेदारी सौंपी है।
IPL 2026 : असम से आने वाले रियान पराग 2019 से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं और पिछले कुछ सीज़न में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से टीम को कई अहम मौकों पर संभाला है। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले उन्हें 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था, जो टीम के भरोसे को दर्शाता है। अब तक वे 84 मुकाबलों में 1566 रन बना चुके हैं।
IPL 2026 : पराग पहले भी सीमित मौकों पर टीम की कप्तानी कर चुके हैं। पिछले सीज़न में संजू सैमसन की अनुपस्थिति में उन्होंने आठ मैचों में टीम का नेतृत्व किया था। हालांकि परिणाम पूरी तरह उनके पक्ष में नहीं रहे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उनके नेतृत्व कौशल और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला लिया।
IPL 2026 : गौरतलब है कि संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के सबसे सफल कप्तानों में रहे हैं। उन्होंने टीम के लिए सर्वाधिक मैच खेले, सबसे ज्यादा रन बनाए और सबसे ज्यादा जीत दिलाई। ऑक्शन से पहले ट्रेड डील के जरिए वे चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हो गए थे, जिसके बाद कप्तानी का सवाल खड़ा हुआ था।
IPL 2026 : टीम में यशस्वी जायसवाल जैसे स्टार खिलाड़ी भी मौजूद हैं, जिन्हें 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया था। वहीं इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन भी कप्तानी के संभावित दावेदार माने जा रहे थे। लेकिन आखिरकार राजस्थान ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए युवा चेहरा चुन लिया।
IPL 2026 : इस घोषणा के साथ रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के सातवें फुल-टाइम कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले शेन वॉर्न, शेन वॉटसन, राहुल द्रविड़, अजिंक्य रहाणे, स्टीव स्मिथ और संजू सैमसन टीम की कमान संभाल चुके हैं।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : पांचवीं मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान, परिजनों ने पुलिस पर लगाया ये आरोप
- 2. Attack on Farooq Abdullah: मैं 20 साल से उसे मारना चाहता था'... फारूक अब्दुल्ला पर हमला, शादी समारोह में गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
- 3. Sunrisers Leeds X account suspended: पाकिस्तानी खिलाड़ी को शामिल करके बुरी तरह फंसीं काव्या मारन, सनराइजर्स लीड्स का एक्स अकाउंट हुआ सस्पेंड
- 4. MP News : मां ने चार बेटियों को कुएं में फेंका, खुद फांसी लगाकर दी जान, गांव में मातम का माहौल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

