Breaking News
:

Rajasthan : पीएम मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना भी लॉन्च किया

Rajasthan

Rajasthan : जोधपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने संशोधित ‘उड़ान’ योजना भी लॉन्च की।


Rajasthan : ₹480 करोड़ की लागत से बना नया टर्मिनल

23,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले नए टर्मिनल भवन की लागत ₹480 करोड़ है। यह टर्मिनल हर साल 20 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम है। राजस्थान की शाही विरासत से प्रेरित आर्किटेक्चर के साथ इसमें मेहराब और झरोखों को आधुनिक डिजाइन से जोड़ा गया है।


Rajasthan : सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर फोकस

टर्मिनल में एनर्जी-एफिशिएंट सिस्टम, पानी बचाने के उपाय और ग्रीन बिल्डिंग प्रैक्टिस अपनाई गई हैं। यह 5-स्टार GRIHA रेटिंग हासिल करने में सक्षम है। नए टर्मिनल से जोधपुर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।


Rajasthan : UDAN स्कीम को मिला नया रूप

प्रधानमंत्री ने संशोधित UDAN स्कीम लॉन्च की। इस स्कीम के तहत अगले दशक में एविएशन-आधारित विकास को तेज करने के लिए ₹28,840 करोड़ का बजट रखा गया है।


Rajasthan : 100 नए एयरपोर्ट और 200 हेलीपैड बनेंगे

स्कीम के तहत मौजूदा इस्तेमाल न हो रही एयरस्ट्रिप्स से 100 एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे, जिनके लिए ₹12,000 करोड़ से ज्यादा का बजट है। साथ ही 200 आधुनिक हेलीपैड बनाने का प्रस्ताव भी है। ऑपरेशन और मेंटेनेंस सपोर्ट के लिए ₹2,500 करोड़ से ज्यादा की राशि निर्धारित की गई है।


Rajasthan : बालोतरा में 1.06 लाख करोड़ की परियोजनाएं

पीएम मोदी बालोतरा में लगभग 1.06 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस मौके पर वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल और संशोधित UDAN स्कीम से राजस्थान में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। यह कदम क्षेत्रीय विकास और पर्यटन को नई गति देगा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us