Create your Account
Rajasthan News : हैवान पति ने पत्नी को बाइक से बांधकर घसीटा, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार...
- Rohit banchhor
- 13 Aug, 2024
Rajasthan News : नागौर। राजस्थान के नागौर जिले के पांचौड़ी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली सामने आई है।
Rajasthan News : नागौर। राजस्थान के नागौर जिले के पांचौड़ी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी को बाइक से बांधकर घसीट दिया। बताया जाता है कि आरोपी ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उसकी पत्नी उसके मना करने के बावजूद भी अपने बहन के घर चली गई थी। फिलहाल वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
Rajasthan News : बता दें कि ग्राम पांचौड़ी निवासी प्रेमराम ने अपनी बाइक के पीछे बांधकर अपनी पत्नी को घसीट रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आरोपी प्रेमराम की शादी 10 महीने पहले ही हुई है। बताया जाता है कि प्रेमराम नशेड़ी है और आए दिन अपनी पत्नी से मारपीट करता रहता है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए नागौर पुलिस अधीक्षक नारायण सिंह टोगस ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी प्रेमराम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
Rajasthan News : बहन के यहां जाने से था नाराज
प्रेम राम की पत्नी जिद कर जैसलमेर अपनी बहन से मिलने के लिए जा रही थी, लेकिन उसके पति प्रेमराम ने मना कर दिया था। हालांकि इसके बाद भी प्रेम राम की पत्नी बहन से मिलने चली गई। इससे गुस्साए प्रेमराम ने बाइक के पीछे बांधकर पत्नी को घसीट दिया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने उसे ऐसा नहीं करने के लिए मना भी किया, बावजूद इसके वह नहीं माना।
Rajasthan News : 2 लाख रुपए देकर की थी शादी
जानकारी के अनुसार प्रेमाराम की शादी 6 महीने पहले उसके घरवालों ने 2 लाख रुपए देकर पंजाब निवासी सुमित्रा 25 वर्ष से कराई थी। सुमित्रा के पिता की मौत हो चुकी है। प्रेमाराम की बहन शारदा, मामा और मौसी ने सुमित्रा की मां को 2 लाख रुपए दिए थे। इसके बाद शादी कर प्रेमाराम सुमित्रा को नाहरसिंहपुरा ले आया था। पड़ोसियों ने बताया कि शादी के बाद से ही प्रेमाराम सुमित्रा को बंधक बनाकर रखता था। वह उसे किसी से बात नहीं करने देता था। सुमित्रा पड़ोस की महिलाओं तक से बात नहीं कर सकती थी। प्रेमाराम शराब का आदी था। प्रेमाराम को शक था कि पत्नी खरीदकर लाने के कारण पड़ोसी उसे बहका देंगे।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : नवा रायपुर का सफर होगा आसान, अगले 6 महीने में दौड़ेंगी 40 हाईटेक ई-बसें
- 2. UP News : सक्षम युवा, खुशहाल किसान: सीएम योगी ने बताया यूपी बजट 2026-27 कैसे है जनहितकारी
- 3. Share Market Today 2 February: शेयर बाजार में लौटी हरियाली, बजट की भारी गिरावट के बाद संभले सेंसेक्स-निफ्टी, जानें बाजार का हाल
- 4. US Supreme Court strikes down Trump's Tariffs: जिन्हें किया अपॉइंट, उन्हीं ही जजों ने डोनाल्ड ट्रंप को दिया झटका ! जानें कौन है वो जज जिन्होनें टैरिफ के खिलाफ दिया फैसला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

