Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Rajasthan: राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, आर्मी ट्रक और एम्बुलेंस में की टक्कर में 3 की मौत, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

Rajasthan: राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, आर्मी ट्रक और एम्बुलेंस में की टक्कर में 3 की मौत, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
X

Rajasthan: जयपुर: राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में रविवार सुबह नेशनल हाईवे-62 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। जयपुर से मरीज को लेकर लौट रही एक निजी एंबुलेंस ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान सामने से आ रहे भारतीय सेना के वाहन से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

तीन लोगों की मौके पर मौत

हादसे में एंबुलेंस में सवार मरीज लक्ष्मी देवी, महेंद्र कौर और ड्राइवर सतनाम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए श्रीगंगानगर रेफर किया गया।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया राहत कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर जाम लगा रहा, जिसे बाद में पुलिस ने वाहनों को हटाकर खुलवाया।

सेना ने जताया शोक

भारतीय सेना ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। सेना ने कहा कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले नागरिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई है। साथ ही जांच में प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा भी दिया गया है। पुलिस फिलहाल हादसे के कारणों की जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire