Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के भाई गोविंद ने किया राजा का पिंडदान, नारायण बलि पूजन में भी हुआ शामिल

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम के भाई गोविंद ने किया राजा का पिंडदान, नारायण बलि पूजन में भी हुआ शामिल
X

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर: बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस जांच में जुटी है। इस बीच, राजा के परिजन उनके मोक्ष के लिए उज्जैन पहुंचे। शुक्रवार को सिद्धवट पर राजा के भाई विपिन और भतीजे विधान ने नारायण बलि पूजन किया। परिवार ने पहले से दसवें दिन तक पूजन-अर्चन किया, पिंड बनाकर मां शिप्रा में प्रवाहित किए, और सिद्धनाथ के दर्शन कर दान-पुण्य किया।

इस मामले में मुख्य आरोपी सोनम पर चार अन्य के साथ मिलकर राजा की हत्या का आरोप है। पुलिस ने मामला सुलझा लिया है। बता दें पूजन के दौरान सोनम का भाई गोविंद भी राजा के परिवार के साथ शामिल रहा। उसने राजा के मोक्ष के लिए तर्पण किया और परिवार के साथ समय बिताया।

गोविंद ने मीडिया से कहा कि सोनम ने परिवार और पूरे देश में बदनामी की। वह जिद्दी और गुस्सैल थी। गोविंद ने कहा कि अगर उसे सोनम और राज के अफेयर की जानकारी होती, तो वह उनकी शादी करवाता या उन्हें भगा देता। परिवार ने सोनम पर शादी का दबाव नहीं डाला था। गोविंद ने कहा कि सोनम का अपराध माफी योग्य नहीं है। यदि वह दोषी है, तो उसे फांसी मिलनी चाहिए। गोविंद ने स्पष्ट किया कि वह शुरू से राजा के परिवार के साथ थे और आगे भी रहेंगे। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire