Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raja Raghuvanshi murder case: राज से था अफेयर और शादी राजा से हो गई; सोनम ने इसलिए हनीमून पर करा दी हत्या, नोंग्रियाट की गहरी खाई में दफन हैं कई राज

Raja Raghuvanshi murder case: इंदौर/गाजीपुर। इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी की हत्या और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी के लापता होने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के नंदगंज में एक

Raja Raghuvanshi murder case: राज से था अफेयर और शादी राजा से हो गई; सोनम ने इसलिए हनीमून पर करा दी हत्या, नोंग्रियाट की गहरी खाई में दफन हैं कई राज
X

Raja Raghuvanshi murder case: इंदौर/गाजीपुर। इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी की हत्या और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी के लापता होने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के नंदगंज में एक ढाबे के पास मिलने के बाद हिरासत में लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम ने अपने अफेयर के चलते राजा की हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में 2 आरोपियों को इंदौर से गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, वो अभी फरार है।

Raja Raghuvanshi murder case: ढाबे वाले के फोन से भाई का लगाया फोन

सोनम रविवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच गाजीपुर के नंदगंज में एक ढाबे के पास पहुंची थी। वहां से उसने ढाबे वाले के फोन से अपने भाई गोविंद रघुवंशी से वीडियो कॉल की और बताया कि वह गाजीपुर में है। गोविंद ने तुरंत इंदौर पुलिस को सूचना दी, जिसने गाजीपुर पुलिस से संपर्क किया. इस बीच, ढाबे वाले ने भी आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सोनम को हिरासत में लेकर वन स्टॉप सेंटर में रखा है।

Raja Raghuvanshi murder case: शादी से पहले चल रहा था अफेयर

Raja Raghuvanshi murder case: पुलिस जांच में सामने आया कि सोनम का शादी से पहले राज कुशवाह नाम के युवक से अफेयर था, जिसके चलते उसने राजा की हत्या की योजना बनाई। मेघालय के शिलांग में 20 मई को हनीमून के लिए गए राजा और सोनम 23 मई को नोंग्रियाट गांव के एक होम स्टे से चेकआउट करने के बाद लापता हो गए थे। गत 24 मई को उनकी स्कूटी सोहरिम में लावारिस हालत में मिली, और 2 जून को वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक गहरी खाई में राजा का शव बरामद हुआ, जिससे उनकी हत्या की पुष्टि हुई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire