Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raja Raghuvanshi murder case : सोनम को मेघालय ले गई पुलिस, इंदौर से 4 आरोपियों को कल फ्लाइट से ले जाएंगे शिलॉन्ग

मेघालय की डीजीपी आई नोंगरांग ने बताया कि पत्नी ने ही पेशेवर हत्यारों को सुपारी देकर मर्डर कराया था।

Raja Raghuvanshi murder case : सोनम को मेघालय ले गई पुलिस, इंदौर से 4 आरोपियों को कल फ्लाइट से ले जाएंगे शिलॉन्ग
X

Raja Raghuvanshi murder case: इंदौर/शिलॉन्ग/गाजीपुर। इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शिलॉन्ग में हत्या के आरोप में उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को मेघालय पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। सोनम को गाजीपुर के वन स्टाप सेंटर में रखा गया था। उसे शिलॉन्ग ले जाया जा रहा है। इधर, इस मामले में इंदौर से गिरफ्तार तीन आरोपियों राज कुशवाहा, विशाल चौहान, आकाश राजपूत को कोर्ट में पेश किया गया।

यहां कोर्ट ने उन्हें मेघालय पुलिस की टीम को 7 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर सौंप दिया है। इंदौर के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि बीना से पकड़ाया गया आरोपी आनंद कुर्मी सोमवार शाम तक इंदौर नहीं पहुंचा पाया है। उसे मंगलवार सुबह कोर्ट पेश किया जाएगा। इसे बाद चारों आरोपियों को सुबह फ्लाइट से शिलॉन्ग लेकर जाया जाएगा।

बता दें कि सोनम रविवार देर रात 3 बजे यूपी के गाजीपुर के एक ढाबे पहुंची थी। ढाबा संचालक ने पुलिस को सूचना दी। मेघालय एसआईटी के चीफ हर्बर्ट पिनियाड खारकोंगोर ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि राजा रघुवंशी पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। उसके सिर पर दो चोटें आई थी। मेघालय की डीजीपी आई नोंगरांग ने बताया कि पत्नी ने ही पेशेवर हत्यारों को सुपारी देकर मर्डर कराया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire