Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम रघुवंशी की जमानत पर मेघालय सरकार सख्त, हाई कोर्ट से की बेल रद्द करने की मांग

Dev Verma
Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम रघुवंशी की जमानत पर मेघालय सरकार सख्त, हाई कोर्ट से की बेल रद्द करने की मांग
X

Raja Raghuvanshi Murder Case : शिलांग। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत अब कानूनी विवाद का विषय बन गई है। मेघालय सरकार ने सोनम की जमानत रद्द करने की मांग करते हुए मेघालय हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। हाई कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए सोनम को नोटिस जारी कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 12 मई को होगी।

Raja Raghuvanshi Murder Case : सरकार का दावा- गंभीर अपराध को नजरअंदाज किया गया

मेघालय सरकार ने अपनी याचिका में कहा है कि ईस्ट खासी हिल्स सत्र अदालत द्वारा दी गई जमानत अपराध की गंभीरता को ध्यान में रखे बिना दी गई है। सरकार का तर्क है कि गिरफ्तारी प्रक्रिया में कुछ तकनीकी खामियों के आधार पर जमानत देना उचित नहीं है। मामले में सख्त न्यायिक जांच की जरूरत है।

Raja Raghuvanshi Murder Case : तकनीकी खामियों के आधार पर मिली थी जमानत

27 अप्रैल को शिलांग के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (न्यायिक) ने गिरफ्तारी प्रक्रिया में तकनीकी खामियां पाते हुए सोनम को जमानत दे दी थी। कोर्ट ने पाया था कि गिरफ्तारी दस्तावेजों में जरूरी चेकबॉक्स भरे नहीं गए थे और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं का उल्लेख सही तरीके से नहीं किया गया था। साथ ही आरोपी को यह स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया कि उसे BNS की धारा 103(1) जैसे गंभीर अपराध में गिरफ्तार किया जा रहा है।

Raja Raghuvanshi Murder Case : परिवार में आक्रोश, गवाहों पर दबाव का डर

सोनम को जमानत मिलने के बाद मृतक राजा रघुवंशी के परिवार में गुस्सा है। राजा की मां उमा रघुवंशी ने इसे न्याय के साथ खिलवाड़ बताया है। परिवार का कहना है कि मुख्य आरोपी के बाहर आने से गवाहों पर दबाव बढ़ सकता है और न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

Raja Raghuvanshi Murder Case : हनीमून पर हुई थी राजा की हत्या

याद रहे कि राजा रघुवंशी की हत्या पिछले साल मई में मेघालय के सोहरा में हनीमून के दौरान हुई थी। पुलिस ने सोनम पर आरोप लगाया था कि उसने राज कुशवाहा नामक व्यक्ति के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में सोनम समेत पांच आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया गया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire