Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raja Raghuvanshi Murder Case: जिस जगह हुई थी राजा रघुवंशी की हत्या, उसी जगह परिवार ने आत्मा की शांति के लिए किया पूजा-अनुष्ठान

Raja Raghuvanshi Murder Case: जिस जगह हुई थी राजा रघुवंशी की हत्या, उसी जगह परिवार ने आत्मा की शांति के लिए किया पूजा-अनुष्ठान
X

Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर/शिलांग: मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हत्या को दो महीने बीत चुके हैं। उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और प्रेमी राज कुशवाह की साजिश में मारे गए राजा के परिवार ने गुरुवार को मेघालय की राजधानी शिलांग में उस घटनास्थल पर पूजा-अनुष्ठान कराया, जहां राजा की हत्या हुई थी। परिवार का कहना है कि यह अनुष्ठान राजा की आत्मा की शांति और न्याय के लिए किया गया।

राजा के भाई विपिन रघुवंशी और परिवार के अन्य सदस्य मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स के साईदोंग झरने के पास उस निर्जन पार्किंग क्षेत्र में पहुंचे, जहां सोनम और उसके साथियों ने हत्या को अंजाम दिया था। विपिन ने बताया कि पुजारी विनोद परियाल के साथ विशेष अनुष्ठान कराए गए। पुजारी ने कहा कि इससे राजा की आत्मा को शांति मिलेगी और परिवार को न्याय की उम्मीद है।

परिवार ने हत्या के तीन सह-आरोपियों-प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स, फ्लैट मालिक लोकेंद्र तोमर और सुरक्षागार्ड बलवीर की जमानत को चुनौती देने का फैसला किया है। इसके लिए शिलांग में एक वकील से संपर्क किया गया है। परिवार सोनम का नार्को टेस्ट कराने के लिए भी कोर्ट में याचिका दायर करने की योजना बना रहा है, ताकि हत्या की असल वजह सामने आए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire