Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur to Visakhapatnam Flight : रायपुर से विशाखापट्टनम अब सिर्फ 90 मिनट में, इंडिगो की नई फ्लाइट इस तारीख से शुरू...

इस नई सेवा के साथ अब 543 किलोमीटर का सफर महज 90 मिनट में पूरा होगा।

Raipur to Visakhapatnam Flight : रायपुर से विशाखापट्टनम अब सिर्फ 90 मिनट में, इंडिगो की नई फ्लाइट इस तारीख से शुरू...
X

Raipur to Visakhapatnam Flight : रायपुर। छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए एक अनूठी और खुशखबरी! रायपुर से विशाखापट्टनम के बीच अब तक की सबसे तेज और किफायती हवाई यात्रा का सपना सच होने जा रहा है। बजट एयरलाइन इंडिगो ने 31 मार्च, 2025 से इस रूट पर अपनी नई सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है, जो हफ्ते में पांच दिन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को संचालित होगी। इस नई सेवा के साथ अब 543 किलोमीटर का सफर महज 90 मिनट में पूरा होगा।

Raipur to Visakhapatnam Flight : बता दें कि इंडिगो इस रूट पर 78-सीटर एटीआर विमान का इस्तेमाल करेगी, जो न सिर्फ तेज बल्कि पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर माना जाता है। खास बात यह है कि लॉन्च ऑफर के तहत 31 मार्च की पहली उड़ान के टिकट केवल ₹3,000 में उपलब्ध हैं। यह किफायती किराया यात्रियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है, खासकर तब जब विशाखापट्टनम स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा, वीकेंड टूरिज्म और शादी के लिए पसंदीदा स्थल के रूप में जाना जाता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire