Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur South By-Election : महिलाएं करेंगी जीत का फैसला, 253 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, सुरक्षा के लिए तैनात होंगी पांच कंपनियां...

रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,70,936 हैं,

Vpb
Raipur South By-Election : महिलाएं करेंगी जीत का फैसला, 253 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, सुरक्षा के लिए तैनात होंगी पांच कंपनियां...
X
Raipur South By-Election : रायपुर। रायपुर दक्षिण उप चुनाव का आधिकारिक ऐलान हो गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने उप चुनाव की जानकारी साझा करते हुए बताया कि आदर्श आचार संहिता केवल विधानसभा क्षेत्र में लागू रहेगी, जबकि नगर निगम और महानगर होने के कारण पूरे जिले में इसका प्रवर्तन नहीं किया जाएगा। मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए पांच कंपनियां तैनात रहेगी।


Raipur South By-Election : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रेसवार्ता में बताया कि 18 से 25 अक्टूबर तक नामांकन भरा जाएगा। 13 नवंबर को मतदान के बाद 23 नवंबर को मतगणना होगी। क्षेत्र के 2 लाख 70 हजार मतदाता विधायक के तौर पर विधानसभा के लिए अपना प्रतिनिधि चुनेंगे।


Raipur South By-Election : रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,70,936 हैं, जिनमें से 1,33,713 पुरुष और 1,37,171 महिला मतदाता शामिल हैं। इनके अलावा तृतीय लिंग के 52 मतदाता पंजीकृत हैं, विधानसभा क्षेत्र में सेवा मतदाताओं की संख्या 59 है।


Raipur South By-Election : उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 253 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, जिनमें से 10 संगवारी मतदान केंद्र, 5 आदर्श मतदान केंद्र और 5 युवा मतदान केंद्र होंगे। 227 मतदान केंद्र में लाइव स्क्रीनिंग होगी. मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए 5 कंपनियां तैनात की जाएगी।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire