Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur South By-Election : मतदान दल रवाना, 13 नवंबर को 2.71 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

इस उपचुनाव में 2,71,169 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 1,33,800 पुरुष, 1,37,317 महिला और 52 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

Raipur South By-Election : मतदान दल रवाना, 13 नवंबर को 2.71 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
X
Raipur South By-Election : रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट के लिए आगामी 13 नवंबर को उपचुनाव में मतदान होने जा रहा है। इस अवसर के लिए आज शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सेजबहार से मतदान दलों को आवश्यक सामग्री के साथ रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. संतोष सिंह की उपस्थिति में यह प्रक्रिया संपन्न हुई।


Raipur South By-Election : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जानकारी दी कि मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित हो सके। साथ ही, अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।


Raipur South By-Election : इस उपचुनाव में 2,71,169 मतदाता मतदान करेंगे, जिनमें 1,33,800 पुरुष, 1,37,317 महिला और 52 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए कुल 266 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिन्हें 42 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire