Begin typing your search above and press enter to search.
रायपुर दक्षिण उपचुनाव: दोपहर 3 बजे तक जानें कितना प्रतिशत हुआ मतदान, शाम 6 बजे तक जारी रहेगा वोटिंग

रायपुर: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में आज दोपहर 3 बजे तक 39.23% मतदान दर्ज किया गया है। मतदान प्रक्रिया शाम 6 बजे तक जारी रहेगी, जिससे मतदाताओं के पास अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अभी भी समय है।
दोपहर 12 बजे के बाद से मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। चुनाव अधिकारियों का अनुमान है कि अगले दो घंटों में मतदान प्रतिशत में और वृद्धि हो सकती है।
रायपुर दक्षिण सीट से 30 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके लिए 2 लाख 71 हजार से अधिक मतदाता वोट डालेंगे। सुबह से ही लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे हैं। इस सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी के सुनील सोनी और कांग्रेस के आकाश शर्मा के बीच है। नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से पांच सौ से अधिक जवानों के साथ पाँच सीआरपीएफ कंपनियां भी तैनात की गई हैं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


