Begin typing your search above and press enter to search.
Raipur South By-Election 2024 : मतदाता जागरूकता अभियान, उंगली पर लगी स्याही दिखाने पर होटल-रेस्टॉरेंट में मिलेगा 30 प्रतिशत तक का डिस्काउंट...
इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक और प्रेरित करना है।

Raipur South By-Election 2024 : रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव 2024 में मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चुनाव आयोग ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष डिस्काउंट ऑफर्स की घोषणा की है। इस अभियान के अंतर्गत, मतदान करने वाले मतदाताओं को शहर के कई प्रतिष्ठित होटल और रेस्टॉरेंट्स में आकर्षक छूट प्रदान की जा रही है। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक और प्रेरित करना है।
Raipur South By-Election 2024 : ये होटल और रेस्टॉरेंट्स दे रहे हैं छूट-
शहर के कुछ प्रमुख होटल और रेस्टॉरेंट्स ने इस अभियान में सहयोग करते हुए मतदाताओं के लिए खास ऑफर्स तैयार किए हैं।
सुखसागर रेस्टॉरेंट और मंजू-ममता रेस्टॉरेंट (एमजी रोड)- 13 से 15 नवंबर के बीच यहां मतदान करने वाले मतदाताओं को बिल में 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
होटल मेय-फेयर (नवा रायपुर)- 13 से 19 नवंबर तक यहां मेन्यू पर 30 प्रतिशत की छूट और तीन बुफे लेने पर एक बुफे मुफ्त मिलेगा।
होटल फेयर-वे (नवा रायपुर)- 13 से 19 नवंबर तक मेन्यू पर 30 प्रतिशत और रूम बुकिंग पर 25 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा।
बेबीलॉन होटल (वीआईपी रोड)- रूम बुकिंग पर 30 प्रतिशत, मॉकटेल पर 25 प्रतिशत, मेन्यू पर 20 प्रतिशत, बुफे पर 15 प्रतिशत की छूट के साथ ही 3 बुफे लेने पर 1 बुफे मुफ्त दिया जाएगा।
Raipur South By-Election 2024 : कैसे मिलेगा डिस्काउंट-
इन आकर्षक ऑफर्स का लाभ लेने के लिए मतदाता को अपने उंगली पर लगी मतदान की स्याही दिखानी होगी। इस अभियान के माध्यम से चुनाव आयोग मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित कर रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मतदान का अधिकार और जिम्मेदारी निभाएं।
Raipur South By-Election 2024 : उद्देश्य-
इस मतदाता जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। होटल और रेस्टॉरेंट्स की इस अनूठी पहल से लोगों में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


