Top
Begin typing your search above and press enter to search.

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव: आज नाम वापसी का अंतिम दिन, मैदान में इतने उम्मीदवार

रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव: आज नाम वापसी का अंतिम दिन, मैदान में इतने उम्मीदवार
X
रायपुर: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए आज नाम वापसी का आखिरी दिन है। अब तक तीन उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं, जिनमें महेंद्र कुमार बाघ, रवि भोई, और युवराज जगत शामिल हैं। वर्तमान में 31 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बने हुए हैं।

नामांकन की प्रक्रिया 25 अक्टूबर को संपन्न हुई थी, जिसमें कुल 40 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। इनमें से 34 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र स्वीकृत हुए, जबकि 12 के नामांकन निरस्त कर दिए गए थे।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire