Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur No Flex Zone: राजधानी रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स, GE रोड समेत 6 प्रमुख मार्गों पर बैनर-पोस्टर पर लगा प्रतिबंध

Raipur No Flex Zone

Raipur No Flex Zone: राजधानी रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स, GE रोड समेत 6 प्रमुख मार्गों पर बैनर-पोस्टर पर लगा प्रतिबंध
X

Raipur No Flex Zone: रायपुर: रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों पर अब सड़क डिवाइडर, बिजली के खंभों, पेड़ों या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर बिना अनुमति के फ्लैक्स, बैनर, पोस्टर या अस्थायी विज्ञापन लगाना पूरी तरह वर्जित होगा।

Raipur No Flex Zone: नो-फ्लैक्स जोन में शामिल प्रमुख मार्ग हैं:

-जीई रोड (टाटीबंध चौक से जयस्तंभ चौक होते हुए तेलीबांधा थाना तक)

-पचपेड़ीनाका चौक से लालपुर ओवरब्रिज तक

-भगत सिंह चौक से छत्तीसगढ़ क्लब होते हुए केनाल रोड सिग्नल तक (मुख्यमंत्री निवास-सिविल लाइन क्षेत्र सहित)

-एनआईटी रायपुर से गोल चौक होते हुए रायपुरा चौक तक

-जयस्तंभ चौक से कोतवाली चौक होते हुए बिजली ऑफिस चौक तक

-महिला थाना चौक से बूढ़ेश्वर मंदिर चौक तक

Raipur No Flex Zone: नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी। अवैध फ्लैक्स या बैनर मिलते ही उन्हें हटाया जाएगा और संबंधित व्यक्ति या संस्था पर जुर्माना लगाया जाएगा। बैनर हटाने का खर्च भी विज्ञापनकर्ता से वसूला जाएगा। इन सड़कों पर ‘नो-फ्लैक्स जोन’ के बोर्ड भी लगाए गए हैं ताकि लोगों को नियमों की जानकारी मिल सके।

Raipur No Flex Zone: यह प्रस्ताव मेयर-इन-काउंसिल (MIC) की बैठक में सर्वसम्मति से पास हुआ। नगर निगम की म्युनिसिपल इन्वेस्टमेंट टीमें रोजाना इन क्षेत्रों की निगरानी करेंगी और अवैध पोस्टर-बैनर हटाने का अभियान चलाएंगी। सेंट्रल टीम भी अलग से मॉनिटरिंग करेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire