Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur News : दिल्ली से गूंजी नर्सों की मांग, एक देश-एक वेतन, निजीकरण पर रोक सहित कई प्रस्ताव, बंटी कुमार बने फेडरेशन उपाध्यक्ष

आज अधिवेशन में मैडम खुराना को नेशनल एडवाइज़र नियुक्त किया गया।

Raipur News : दिल्ली से गूंजी नर्सों की मांग, एक देश-एक वेतन, निजीकरण पर रोक सहित कई प्रस्ताव, बंटी कुमार बने फेडरेशन उपाध्यक्ष
X

Raipur News : रायपुर। ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेस फेडरेशन के तत्वावधान में नई दिल्ली स्थित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के आडिटोरियम में आयोजित अधिवेशन में नर्सिंग अधिकारी एसोसिएशन एम्स रायपुर के अध्यक्ष बंटी कुमार ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केएस भारती ज्वॉइन्ट सेक्रेटरी, इण्डियन नर्सिंग कौंसिल के साथ सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Raipur News : बैठक में अनेक मुद्दों को रखा गया। समारोह में बंटी कुमार को ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन का उपाध्यक्ष चुना गया और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में जिन मांगों को रखा गया उनमें आठवें वेतन आयोग में नर्सिंग संवर्ग को एक देश एक वेतन भत्ते की माँग, नर्सिंग सेवा में निजीकरण बंद करने की मांग करते हुए निजीकरण से होने वाली दिक़्क़तों को भी विस्तार से बताया गया।

Raipur News : इसके अतिरिक्त उच्च शिक्षा भता, स्पेशल एरिया अलाउंस आदि की मांग रखी गयी और साथ ही ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन से माँग की गई कि सरकार को पत्र लिखे। मिस्टर कुमार ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, बंगलुरु, चंडीगढ़, पांडिचेरी, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों से नर्सों ने हिस्सा लिया। आज अधिवेशन में मैडम खुराना को नेशनल एडवाइज़र नियुक्त किया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire