Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

संजय टंडन ने स्कूल का किया दौरा, छात्रों-शिक्षकों से पूछा– क्या है असली समस्या?

Raipur News: आरंग/चंदखुरी/मंदिर हसौद। ग्राम पंचायत दरबा के सरपंच संजय टंडन ने शासकीय प्राथमिक शाला और पूर्व माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों द्वारा दी जा रही

संजय टंडन ने स्कूल का किया दौरा, छात्रों-शिक्षकों से पूछा– क्या है असली समस्या?
X

Raipur News: आरंग/चंदखुरी/मंदिर हसौद। ग्राम पंचायत दरबा के सरपंच संजय टंडन ने शासकीय प्राथमिक शाला और पूर्व माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों द्वारा दी जा रही शिक्षा की गुणवत्ता और छात्र-छात्राओं की पढ़ाई-लिखाई की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सरपंच ने प्रधान पाठक, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं से बातचीत की। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उपायों पर चर्चा की।

Raipur News: स्कूल को स्मार्ट क्लासरूम में बदलने का होगा प्रयास

निरीक्षण के दौरान सरपंच संजय टंडन ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में आने वाली बाधाओं को दूर करने और संसाधनों की कमी को पूरा करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए ग्राम पंचायत दरबा में स्कूलों को स्मार्ट क्लासरूम में बदलने, स्कूल भवनों का सौंदर्यीकरण करने और बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विधायक खुशवंत साहेब और रायपुर कलेक्टर को आवेदन पत्र भेजा जाएगा।

Raipur News: निरीक्षण के दौरान शासकीय प्राथमिक शाला दरबा के प्रधान पाठक रामकुमार सिन्हा, सत्येंद्र शर्मा, वेदिका वाडेर, अमिया टोप्पो, बरखा टंडन, तथा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दरबा के प्रधान पाठक खेमलाल वर्मा, आरती चौबे, रीना कुंजाम, परसराम साहू और प्रमिला वर्मा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire