Top
Begin typing your search above and press enter to search.

रविवार को भी खुलेगा रायपुर नगर निगम और सभी जोन कार्यालय, जानिए क्या है मामला

रविवार को भी खुलेगा रायपुर नगर निगम और सभी जोन कार्यालय, जानिए क्या है मामला
X

रायपुर: नगर पालिक निगम रायपुर की उपायुक्त (राजस्व) डॉ. अंजलि शर्मा ने जानकारी दी है कि रायपुर जिला कलेक्टर और नगर निगम प्रशासक डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार, नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम राजस्व विभाग ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2025 के लिए कर बकाया संबंधित निर्वाचन अदेय प्रमाण पत्र जारी करने हेतु 11 काउंटर खोले हैं। ये काउंटर नगर निगम के मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के कक्ष क्रमांक 217 और सभी 10 जोन कार्यालयों में स्थित होंगे।

इच्छुक जनप्रतिनिधि 27 जनवरी 2025 तक सुबह 10 बजे तक इनमें से किसी भी काउंटर से अपना आवेदन देकर निर्वाचन अदेय प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। नगर निगम ने अपील की है कि जनप्रतिनिधि 28 जनवरी 2025 को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि से पहले अपना आवेदन दें ताकि समय रहते प्रमाण पत्र जारी किया जा सके और अंतिम दिन की भीड़ से बचा जा सके।

इस दौरान, 25 और 26 जनवरी 2025 के शासकीय अवकाश के बावजूद नगर निगम मुख्यालय भवन और सभी जोन कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे और आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। ध्यान रहे, केवल पूरी तरह से अदायगी करने के बाद ही नगर निगम रायपुर निर्वाचन अदेय प्रमाण पत्र जारी करेगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire