Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur Crime: राजधानी के होटल में छापा, 15 लाख रुपए के हेरोइन बरामद

Vpb
Raipur Crime: राजधानी के होटल में छापा, 15 लाख रुपए के हेरोइन बरामद
X

Raipur Crime: रायपुर: आमानाका पुलिस ने टाटीबंध के एक होटल में छापेमारी कर पंजाब के गुरदासपुर से आए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 150 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 15 लाख रुपए बताई जा रही है। इससे पहले सरोना इलाके में भी दो दिन पूर्व एक महिला समेत दो आरोपियों को पकड़ा गया था, जिनके पास से 20 ग्राम हेरोइन जब्त की गई थी।


Raipur Crime: पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों का संबंध पंजाब के गुरदासपुर क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शनिवार को टाटीबंध स्थित ओयो होटल में छापा मारा गया। गिरफ्तार आरोपी होटल में ठहरे हुए थे और संभावना है कि वे हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। पहले पकड़े गए आरोपियों में जगदीश सिंह (25) और शीतल राजपूत (पति स्व. रवि कुमार) शामिल हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire