Create your Account
Raipur Crime News : अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी, दुष्कर्म और हत्या के मामले में दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे...
Raipur Crime News : रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना पुलिस ने अंधेकत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दोपहिया वाहन और अन्य सामान जब्त किया है। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि कोतवाली पुलिस को 8 सितंबर 2024 को पुजारी पार्क स्थित एक ऑटो डील के सामने चारपहिया वाहन में एक 40 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश मिली थी। जिसमें पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
Raipur Crime News : पीएम रिपोर्ट में पुलिस को पता चला कि महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या की गई है। मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में लिया। जांच के दौरान पुलिस ने घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया गया। फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्तियों को दोपहिया वाहन के साथ देखा गया। जिससे पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर सिद्धार्थ दीप उर्फ उड़चंद 22 वर्ष और दाउद दीप 23 वर्ष को गिरफ्तार किया है।
Raipur Crime News : पकड़े गए दोनों आरोपी भाठागांव बीएसयूपी कालोनी के रहने वाले है। पुछताछ में आरोपी सिद्धार्थ और दाउद ने महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में उपयोग किए गए दोपहिया वाहन और अन्य सामान जब्त किए है।
Related Posts
More News:
- 1. 'बम बम भोले' और 'हर हर महादेव...के साथ रवाना हुआ Amarnath Yatra 2026 का पहला जत्था, 57 दिन चलेगी पवित्र यात्रा
- 2. Tridha Choudhury : ‘आश्रम’ में बॉबी देओल संग बोल्ड सीन करने की मिली सजा, बॉयफ्रेंड ने तोड़ा रिश्ता
- 3. Nagabandham Collection Day 1 : नागबंधम ने पहले दिन किए इतने कलेक्शन, वीकेंड पर बढ़ सकती है रफ्तार
- 4. PandwaniSinger Teejan Bai Passes Away: पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई का निधन, लोककला जगत में शोक की लहर, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

