Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur Crime News : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही से हुई नवजात की मौत, महिला डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज

vRaipur Crime News : रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 1 जुलाई को नवजात शिशु की मौत का मामला सामने आया था।

Raipur Crime News : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही से हुई नवजात की मौत, महिला डॉक्टर पर एफआईआर दर्ज
X
Raipur Crime News : रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 1 जुलाई को नवजात शिशु की मौत का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने डॉक्टर पूनम सरकार के खिलाफ इलाज में लापरवाही से मौत के तहत धारा 106 का केस दर्ज किया है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि महिला डॉक्टर ने प्रसव के दौरान लापरवाही बरती।

Raipur Crime News : बता दें कि गर्भवती महिला में एनीमिक (रक्ताल्पता) के लक्षण होने के बावजूद प्रसव से पहले उसका ब्लड टेस्ट नहीं कराया गया और न ही कोई दवा दी गई। बच्चे का सिर बाहर आ चुका था, लेकिन डॉक्टर ने किसी भी नर्सिंग स्टाफ को मदद के लिए नहीं बुलाया। इसका कारण यह था कि महिला डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के बीच विवाद था। डॉक्टर अकेले ही प्रसव कराने का प्रयास करती रही, जिससे बच्चा मां के गर्भ में ही फंस गया और उसकी मौत हो गई।

Raipur Crime News : नवजात की मौत के बाद परिजनों ने नाराजगी जाहिर की और डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही की शिकायत की। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए एक कमेटी बनाई थी। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि डॉक्टर पूनम सरकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire