Top
Begin typing your search above and press enter to search.

रायपुर क्राइम न्यूज़: एक्सप्रेस-वे पर बाइक के साथ युवक का मिला शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर क्राइम न्यूज़: एक्सप्रेस-वे पर बाइक के साथ युवक का मिला शव, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
X

रायपुर: रायपुर के एक्सप्रेस-वे पर नाले के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में हत्या कर शव फेंके जाने का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के पास से एक यामाहा मोटरसाइकिल (CG 04 PF 5676) बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय मेघराज, चंपारण निवासी, के रूप में हुई, जिसकी पुष्टि उसके आधार कार्ड से हुई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL और डॉग स्कॉड की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में जुट गई। पुलिस हत्या के कारणों और घटना की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए गहन जांच कर रही है। इलाके में इस घटना से दहशत का माहौल है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire