Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में 3 साल की मासूम बच्ची से हुआ गलत काम, नाबालिक आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में 3 साल की मासूम बच्ची से हुआ गलत काम, नाबालिक आरोपी गिरफ्तार
X

Raipur Crime News: रायपुर: राजधानी रायपुर के मोवा पंडरी में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक 3 साल की मासूम बच्ची के साथ अनाचार का मामला दर्ज किया गया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया। डॉक्टरों ने बच्ची की हालत स्थिर बताई और उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

Raipur Crime News: पुलिस ने पड़ोस में रहने वाले 13 वर्षीय नाबालिग को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। सिविल लाइन सीएसपी अजय कुमार ने बताया कि नाबालिग से पूछताछ जारी है और उसे जल्द बाल न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Raipur Crime News: इससे पहले, दुर्ग में भी ऐसी ही एक घटना ने समाज को झकझोर दिया था। वहां 6 साल की बच्ची घर से लापता हुई थी और बाद में एक कार की डिग्गी में मृत मिली। जांच में अनाचार की पुष्टि हुई और बच्ची का चाचा आरोपी निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire