Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, जानें क्या है वजह...

यह कार्रवाई त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों के बाद की गई है।

Raipur City News : ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, जानें क्या है वजह...
X

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी ने अपने ही एक नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा कदम उठाया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिलाईगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक टंडन को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। यह कार्रवाई त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों के बाद की गई है।

Raipur City News : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के हस्ताक्षर से जारी निष्कासन आदेश में साफ लिखा गया है कि दीपक टंडन, जो जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के बिलाईगढ़ ब्लॉक के कार्यकारी अध्यक्ष थे, ने पंचायत चुनाव के दौरान पार्टी के खिलाफ काम किया।

Raipur City News : इस वजह से उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए बाहर का रास्ता दिखाया गया है। दीपक टंडन की ओर से अभी तक इस निष्कासन पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire