Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : युवा संगठन ने समाज सेवा के लिए बुलाई बैठक, लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर की चर्चा...

इस बैठक में समाज के युवाओं ने लव जिहाद, धर्मांतरण, और अन्य सामाजिक मुद्दों पर गहन चर्चा की।

Raipur City News : युवा संगठन ने समाज सेवा के लिए बुलाई बैठक, लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर की चर्चा...
X

Raipur City News : रायपुर। समाज में बढ़ती कुरीतियों और चुनौतियों के खिलाफ एकजुट होने के लिए युवाओं ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के युवा संगठन ने समाज सेवा और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में समाज के युवाओं ने लव जिहाद, धर्मांतरण, और अन्य सामाजिक मुद्दों पर गहन चर्चा की।

Raipur City News : बता दें कि इस बैठक में हजारों युवाओं ने भाग लिया और समाज की समस्याओं के निराकरण के लिए अपने सुझाव रखे। युवाओं ने कहा कि समाज को एकजुट होकर इन चुनौतियों का सामना करना होगा। समाज के प्रमुखों ने भी युवाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनने की सलाह दी। बैठक में यह मांग उठाई गई कि समाज में उत्पन्न होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए एक युवा समिति का गठन किया जाए। इस समिति का उद्देश्य समाज के बुजुर्गों और युवाओं की समस्याओं को सुलझाना और समाज को मजबूत बनाना होगा।

Raipur City News : बैठक में मुख्य रूप से अजय सत्रे, विक्रम केवलानी, सुनील कुकरेजा, मनोज डेगवानी, बेश लेहेजा, विक्की वाधवानी, सागर दुलानी, मोहन होतवानी, विजय लहरानी, कमल रूपरेला, जय केशवानी, नितिन जसवानी और अन्य कई युवा उपस्थित रहे। बैठक में युवाओं ने संकल्प लिया कि वे समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और समाज को मजबूत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। युवाओं ने कहा कि वे समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाएंगे और समाज को सही दिशा देने का काम करेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire