Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : मामूली बात पर इनोवा से कुचलकर युवक की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है

Raipur City News : मामूली बात पर इनोवा से कुचलकर युवक की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार
X

Raipur City News : रायपुर। अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केंद्री में 15 जनवरी 2026 को हुए दिल दहला देने वाले हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामूली विवाद से शुरू हुई रोडरेज की घटना कुछ ही देर में नृशंस हत्या में बदल गई, जहां इनोवा कार से कुचलकर एक युवक की जान ले ली गई। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं।

पुलिस के मुताबिक, 15 जनवरी की दोपहर मोनफोर्ट स्कूल के पास एनएच-30 किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। जांच में मृतक की पहचान ग्राम केंद्री निवासी कैलाश तिवारी के रूप में हुई। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि कैलाश तिवारी अपने दोस्तों के साथ पेट्रोल खत्म हो जाने के कारण एक्टिवा को धक्का देकर पेट्रोल पंप की ओर ले जा रहा था।

इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रही इनोवा कार ने एक्टिवा को पीछे से टक्कर मार दी। विवाद बढ़ा तो कार सवार युवकों ने गाली-गलौच और मारपीट शुरू कर दी। हालात इतने बिगड़े कि दोनों पक्षों में झड़प हुई और कुछ लोग घायल भी हुए। घटना के बाद आरोपी इनोवा में बैठकर भागने लगे। तभी कैलाश तिवारी ने कार के सामने खड़े होकर वाहन रोकने की कोशिश की।

इसी दौरान आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से कार को कैलाश के ऊपर चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्या की पुष्टि होने पर बीएनएस की गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई इनोवा कार सीजी 04 एनएफ 8602 को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में डिलेश मंडावी, लिलेश सेन, चंद्रशेखर साहू, दुर्गेश साहू और मनीष साहू शामिल हैं। वहीं चंदन यादव और रितेश उर्फ रिंकू साहू अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire