Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Raipur City News : बूढ़ा तालाब में डूबने से युवक की गई जान, सर्च ऑपरेशन के बाद शव बरामद
Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब में आज गुरूवार देर शाम एक युवक बूढ़ातालाब में डूब गया।

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के बूढ़ा तालाब में आज गुरूवार देर शाम एक युवक बूढ़ातालाब में डूब गया। घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस की टीम और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। जिससे युवक का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Raipur City News : बता दें कि मृतक बबलू मरकाम 25 वर्ष पुजारीनगर का रहने वाला था। बताया जाता है कि वह बु़ढ़ातालाब के तरफ घुमने आया था, तभी माड़वाड़ी शमशान घाट के सामने तालाब में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद कर लिया है। मौके पर एसडीआरएफ के अलावा थाना पुरानीबस्ती और कोतवाली की टीम भी उपस्थित रही। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


