Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : 8वीं मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान, राजेंद्र नगर में एक हफ्ते में दूसरा सुसाइड

घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

Raipur City News : 8वीं मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान, राजेंद्र नगर में एक हफ्ते में दूसरा सुसाइड
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर में आत्महत्या की एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के न्यू राजेंद्र नगर स्थित डॉल्फिन कॉलोनी में एक युवक ने बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान असलम अंसारी (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मध्यप्रदेश के रीवा का निवासी बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में बीते एक सप्ताह के भीतर यह आत्महत्या का दूसरा मामला है। इससे पहले अमलीडीह स्थित मारुति रेजिडेंसी में 18 वर्षीय हनीफा उर्फ अनिमा पटेल ने सुसाइड किया था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire