Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : युवा उद्यमियों को मिलेगा बिजनेस गुरुमंत्र, माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का भव्य सेमिनार कल

कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति और सफल कारोबारी अपने अनुभव साझा करेंगे।

Raipur City News : युवा उद्यमियों को मिलेगा बिजनेस गुरुमंत्र, माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का भव्य सेमिनार कल
X

Raipur City News : रायपुर। माहेश्वरी समाज के युवा उद्यमियों और व्यापारियों को व्यवसायिक चुनौतियों से निपटने तथा नए अवसरों की पहचान कराने के उद्देश्य से माहेश्वरी बिजनेस कनेक्ट का विशेष सेमिनार मंगलवार को राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित विमतारा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति और सफल कारोबारी अपने अनुभव साझा करेंगे।

कार्यक्रम आयोजक निलेश मुंदडा ने बताया कि सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में आर.आर. केबल के चेयरमैन त्रिभुवन प्रसाद काबरा शामिल होंगे। वे युवा उद्यमियों को व्यापार विस्तार, ब्रांड निर्माण और बदलते बाजार के अनुरूप रणनीति बनाने के विषय में मार्गदर्शन देंगे। इसके अलावा उद्योग और व्यापार जगत की कई प्रमुख हस्तियां भी कार्यक्रम में भाग लेंगी।

इनमें अखिल भारतवर्षीय युवा संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार काल्या एवं पूर्व युवा राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण सोमानी सहित कमल ऑयल के सुनील मुंदडा,आरती ग्रुप के चेयरमैन छगन मुंदडा, श्रीराम फाइनेंस कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर गणेश भट्टड़, आनंद इंफ्रास्ट्रक्चर के एमडी चतुर्भुज राठी, इन्लैंड वर्ल्ड लॉजिस्टिक्स के एमडी प्रवीण सोमानी व शुभम पॉलिस्पिन के फाउंडर अनिल सोमानी शामिल हैं।

विशेषज्ञ युवा व्यापारियों को बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से मिल रही प्रतिस्पर्धा का सामना करने और सफल उद्योग संचालन के व्यावहारिक सुझाव देंगे। सेमिनार की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में विभिन्न सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

कार्यक्रम में करीब 300 से अधिक युवा उद्यमियों की भागीदारी होने की संभावना है, जिनमें बड़ी संख्या में महिला उद्यमी भी शामिल होंगी। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को व्यापारिक चुनौतियों को समझने, उनका समाधान खोजने और अपने ब्रांड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करना है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire