Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News: रायपुर में होगा वीमेन टी-20 मैच, जिम्बाब्वे के खिलाफ शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला

City News: रायपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम अक्टूबर में जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ 6 मैचों की बाइलेटरल सीरीज खेलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस सीरीज का कार्यक्रम जारी किया।

Raipur City News: रायपुर में होगा वीमेन टी-20 मैच, जिम्बाब्वे के खिलाफ शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला
X

City News: रायपुर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम अक्टूबर में जिम्बाब्वे महिला टीम के खिलाफ 6 मैचों की बाइलेटरल सीरीज खेलेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस सीरीज का कार्यक्रम जारी किया। दौरे में 3 टी20 और 3 वनडे मुकाबले खेेले जाएंगे।

Raipur City News: सीरीज के तहत तीनों टी20 मुकाबले रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होंगे, जबकि वनडे मैच बड़ौदा में खेले जाएंगे। खास बात यह है कि रायपुर में पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम कोई अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेगी।

Raipur City News: जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम का यह पहला भारत दौरा होगा। वहीं दोनों देशों की महिला टीमें पहली बार किसी द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज में आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच मुकाबले केवल आईसीसी टूर्नामेंट और क्वालिफायर प्रतियोगिताओं तक सीमित रहे हैं। भारतीय महिला टीम ने भी अब तक जिम्बाब्वे का दौरा नहीं किया है।

Raipur City News: बीसीसीआई आने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों को ध्यान में रखते हुए लगातार महिला क्रिकेट में द्विपक्षीय सीरीज बढ़ा रहा है। वर्ष 2027 में श्रीलंका में महिला टी20 चैंपियंस ट्रॉफी प्रस्तावित है। ऐसे में खिलाड़ियों को अधिक मैच अभ्यास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस सीरीज को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Raipur City News: टी20 सीरीज शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

* पहला टी20 — 16 अक्टूबर

* दूसरा टी20 — 18 अक्टूबर

* तीसरा टी20 — 20 अक्टूबर

Raipur City News: वनडे सीरीज वडोदरा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम

* पहला वनडे — 23 अक्टूबर

* दूसरा वनडे — 25 अक्टूबर

* तीसरा वनडे — 28 अक्टूबर


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire