Raipur City News : कोर्ट में महिला ने वकील से की बदसलूकी, चूना फेंका और डंडा दिखाकर दी धमकी, वीडियो वायरल...
घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें महिला वकील पर चिल्लाती नजर आ रही है और हाथ में डंडा पकड़े हुए है।

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के कोर्ट परिसर में एक महिला द्वारा वकील के साथ बदसलूकी की घटना सामने आई है। महिला क्लाइंट ने वकील पर चूना फेंका और हाथ में छोटा डंडा लेकर उसे धमकी दी। इस दौरान कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों ने मामले को शांत करने की कोशिश की। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें महिला वकील पर चिल्लाती नजर आ रही है और हाथ में डंडा पकड़े हुए है।
Raipur City News : मामला उस वक्त का है जब महिला और वकील के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि वकील ने महिला से गारंटी की बात की थी, जिसे पूरा नहीं किया, और इस पर महिला आक्रोशित हो गई। इसके बाद महिला ने कोर्ट परिसर में ही वकील से बदसलूकी शुरू कर दी।
Raipur City News : वरिष्ठ अधिवक्ता अजय सोनी का बयान-
वरिष्ठ अधिवक्ता अजय सोनी ने कहा कि कोर्ट परिसर में इस तरह की घटना निंदनीय है। यदि किसी पक्षकार को किसी वकील से विवाद होता है, तो उसे बार काउंसिल में शिकायत दर्ज करानी चाहिए, ताकि उस वकील के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके और उसका लाइसेंस रद्द कराया जा सके।
Raipur City News : अधिवक्ता संघ की प्रतिक्रिया-
रायपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हितेन्द्र तिवारी ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई और कहा कि वकील चैंबर में विवाद होने की जानकारी मिली है। किसी महिला ने वकील पर सफेद पाउडर फेंका है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वकील से मामले की चर्चा की जाएगी और महिला की पहचान की जा रही है। कोर्ट परिसर में वकील के साथ ऐसी घटना पूरी तरह से निंदनीय है।


