Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
Raipur City News: दो साल के अंदर अमेरिका की तरह होगा नेशनल हाइवे का नेटवर्क, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी छत्तीसगढ़ के लिए 20 हजार करोड़ की परियोजनाओं की मंजूरी
Raipur City News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार शाम 83वें इंडियन रोड कांग्रेस शुभारंभ केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, CM विष्णुदेव साय, डिप्टी सीए

रायपुर। Raipur City News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार शाम 83वें इंडियन रोड कांग्रेस शुभारंभ केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, CM विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव के साथ PWD और IRC के अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। कार्यक्रम में देश- विदेश के रोड टेक्निकल एक्सपर्ट्स भी मौजूद हैं। इस दौरान रोड कांग्रेस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री गडकरी ने छत्तीसगढ़ के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं।
Raipur City News: रायपुर में चार फ्लाई ओवर, धमतरी से जगदलपुर फोरलेन को मंजूरी
IRC अधिवेशन के अपने संबोधन के दौरान श्री गडकरी ने ऐलान किया कि, दो सालों में छत्तीसगढ़ का सड़क नेटवर्क अमेरिकन रोड के बराबर होगा। श्री गडकरी ने इसके बाद अनेक सौगातों की घोषणा की। उन्होंने रायपुर शहर में चार फ्लाईओवर की मंजूरी दी। धमतरी से जगदलपुर फोरलेन समेत अन्य कई परियोजनों को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि, 20 हजार करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी देता हूं।
Raipur City News: गडकरी ने छत्तीसगढ़ के बैम्बू क्रैश बैरियर को सराहा
नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ के बैम्बू क्रैश बैरियर की सराहना की। उन्होंने कहा - बेमेतरा में बैम्बू क्रैश बैरियर का प्रोडक्शन हो रहा है। NHAI ऑर्डर देकर सड़कों के किनारे बैम्बू क्रैश बैरियर लगा रहा है। नितिन गडकरी ने सीएम साय से अनुरोध करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ की सड़कों में बैम्बू क्रैश बैरियर लगाएं। उनहोंने कहा कि, मैं अच्छी सड़क नहीं बना रहा, मेरे डिपार्टमेंट के लोग और इंजीनियर रात दिन काम करके अच्छी सड़कें बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि, मैं तो इंजीनियरिंग के लिए डिस.क्वालिफाइड हुआ था।
Raipur City News: जानें क्या है बैम्बू क्रैश बैरियर जिसकी केंद्रीय मंत्री ने की तारीफ
दुनिया की पहली बांस क्रैश बैरियर के बाद यह बैम्बू टॉवर एक अद्भुत नवाचार है। यह स्टील की जगह बांस के उपयोग की संभावनाओं को और भी व्यापक करता है। बाहु-बल्ली के निर्माण के दौरान काफी मात्रा में अनुपयोगी बांस बच जाता है जिसका उपयोग बायो चारकोल बनाने में होता है। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बैम्बू क्रैश बैरियर का प्रोडक्शन हो रहा है। NHAI ऑर्डर देकर सड़कों के किनारे बैम्बू क्रैश बैरियर लगा रहा है।
Raipur City News: अधिवेशन में आए हुए इंजीनियर्स देश के विश्वकर्मा
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, अधिवेशन में आए हुए इंजीनियर्स देश के विश्वकर्मा हैं। हमें आर्थिक तरक्की के लिए उद्योग और कृषि क्षेत्र में प्रगति करनी होगी। विकास भी करना है, पर्यावरण का संतुलन भी बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि, भारत में अभी भी रोड के बाजू में शौचालय नहीं है। NHAI की तरफ से दो हजार हमसफर स्टेशन बना रहे हैं। पहाड़ों में आवाजाही आसान हो इस पर काम कर रहे हैं। हमें कलेक्टिव टीम एफर्ट से काम करना होगा। उनहोंने कहा कि, IRC को मेरा सुझाव है- क्वालिटी के साथ कंप्रोमाइज न हो।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


