Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Raipur City News : मां परमेश्वरी की कृपा से अयोध्या में देवांगन समाज के नाम पर धर्मशाला निर्माण, समाज के लिए जीवनभर सेवा का संकल्प

श्रद्धालुओं और समाज के लोगों को उचित आवास और सुविधाएं प्रदान करना है।

Raipur City News : मां परमेश्वरी की कृपा से अयोध्या में देवांगन समाज के नाम पर धर्मशाला निर्माण, समाज के लिए जीवनभर सेवा का संकल्प
X

Raipur City News : रायपुर। राम अवतार देवांगन सुपुत्र महेशराम देवांगन, छत्तीसगढ़ के भाटागांव निवासी, समाज के प्रति अपनी असीम श्रद्धा और समर्पण से प्रेरित होकर अयोध्या में देवांगन समाज के लिए एक भव्य धर्मशाला का निर्माण करवा रहे हैं। इस धर्मशाला का उद्देश्य श्रद्धालुओं और समाज के लोगों को उचित आवास और सुविधाएं प्रदान करना है।

Raipur City News : बता दें कि यह धर्मशाला समाज के लिए एक जीवनभर सेवा का केंद्र बनेगी। इसके निर्माण का अनुमानित बजट 5 करोड़ रुपये रखा गया है। इसमें श्रद्धालुओं को न्यूनतम शुल्क पर सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जैसे शुद्ध जल, भोजन, आवास, और अन्य धार्मिक सेवाएं। राम अवतार देवांगन ने इस पवित्र कार्य के लिए स्वयं 50 लाख रुपये का योगदान किया है, और उन्होंने इस धर्मशाला के संचालन और सेवा में अपना जीवन समर्पित करने का संकल्प लिया है।

Raipur City News : योगदान करें और पुण्य कार्य में भागीदार बनें- राम अवतार देवांगन ने छत्तीसगढ़ के सभी देवांगन समाज बंधुओं से विनम्र अपील की है कि वे इस पुण्य कार्य में अपना योगदान देकर इसे सफल बनाएं। उन्होंने समाज के सभी सदस्य से आग्रह किया है कि वे इस पवित्र कार्य में सहभागी बनने के लिए अपने क्षेत्र के सभी समाजजनों को प्रेरित करें।

Raipur City News : समाज की सेवा ही परम धर्म है- इस विचारधारा के तहत, राम अवतार देवांगन का उद्देश्य है कि यह धर्मशाला न केवल धार्मिक केंद्र के रूप में कार्य करे, बल्कि यह समाज के हर वर्ग के लिए एक सहारा बने, विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं के लिए जो अयोध्या आने में सक्षम नहीं होते। सभी इच्छुक लोग या समाजजन इस पुण्य कार्य में अपना योगदान देने के लिए राम अवतार देवांगन के मोबाइल नंबर 9826145678, 9522100088 में संपर्क कर सकते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire