Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News: जब अनुपम गार्डन में गूंजे ठहाके.. विशेष हास्य योग शिविर में शामिल हुए रायपुरियंस, शेयर किए अपने अनुभव

Raipur City News: जब अनुपम गार्डन में गूंजे ठहाके.. विशेष हास्य योग शिविर में शामिल हुए रायपुरियंस, शेयर किए अपने अनुभव
X

Raipur City News: रायपुर। राजधानी रायपुर के अनुपन गार्डन में हास्य योग के रजत जयंती वर्ष पर शनिवार सुबह विशेष हास्य योग शिविर का आयोजन हुआ। योग शिविर में विश्व हास्य योग गुरु जितेन कोही के मार्गदर्शन में आमंत्रित लोगों को हास्य योग का प्रशिक्षण दिया गया एवं इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ की वैज्ञानिक जानकारी दी गई। योग शिविर में सिंघानिया बिल्डकॉन के सीएमडी सुबोध सिंघानिया सहित बड़ी संख्या में सीनियर सिटीजन एवं हर उम्र वर्ग के लोग शामिल हुए।

काम के साथ हंसना भी जरूरी: सुबोध सिंघानिया, सिंघानिया बिल्डकॉन के सीएमडी ने हास्य योग के लाभ पर शेयर किए अपने अनुभव




Raipur City News: इस दौरान शिविर में शामिल हुए लोगों ने हास्य योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ पर अपने अनुभव शेयर किए। सिंघानिया बिल्डकॉन के सीएमडी सुबोध सिंघानिया ने कहा कि आज की भागदौड़ वाली जिंदगी में लोग हंसना भूल गए हैं। काम के साथ हंसना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि हास्य योग के अभ्यास से कई लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाए साथ ही उन्हें स्वास्थ्य लाभ भी मिला। उन्होंने लोगों से इस सहज योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।

बता दें कि हास्य योग के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती मनाई जा रही है। इस कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया गया है, जहां लोगों ने हास्य योग के प्रभावशाली लाभों को महसूस किया। विश्व हास्य योग गुरु जितेन कोही के मार्गदर्शन में हास्य योग को पूरी दुनिया में एक नई दिशा मिली है। जितेन कोही ने अपनी शिक्षाओं से लाखों लोगों को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लाभ प्रदान किए हैं। हास्य योग, जो हंसी के माध्यम से योग की तकनीकों का अभ्यास कराता है, ने कई लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाए हैं।




Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire