Raipur City News : मतदाताओं ने किया चुनाव बहिष्कार, लिस्ट से नाम हटाए जाने का किया विरोध...
पंचायत चुनाव 2025 में कुछ लोगों का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है।

Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी ग्राम दोन्देखुर्द तहसील धरसींवा में निवासरत लोगों ने पंचायत निर्वाचन 2025 में बिना किसी वैध कारण के मतदाता सूची से करीब 75 लोगों का नाम हटाए जाने के कारण नाराज हैं। सभी ने विगत पंचायत चुनाव लोकसभा, विधानसभा चुनाव में मतदान किया है परंतु बिना किसी सर्वे के बिना किसी वैध कारण के पंचायत चुनाव 2025 में कुछ लोगों का नाम मतदाता सूची से हटा दिया गया है।
Raipur City News : वहीं एक ही परिवार के सदस्यों के अलग-अलग वार्ड होने से भविष्य कई कठिनाई आ सकती हैं। ग्राम पंचायत दोंदेखुर्द के वार्ड 08 की जांच करवाई जाए दोषियों पर कार्यवाही सभी का नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जाये ताकि वे अपने वैधानिक अधिकार का उपयोग कर सके। मतदाता सूची में नाम नहीं जोड़ने पर वार्ड 8 के अन्य मतदाताओं द्वारा चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया गया है।
Raipur City News : इस तरह की त्रुटियां न केवल राजनीतिक पार्टियों के बीच अपितु मतदाताओं के बीच भी संदेहों को जन्म देती है तथा निष्पक्ष चुनाव होने पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है।


