Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News: गाजे-बाजे के साथ निकली रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे की विजय रैली, देखें जश्न का वीडियो

Raipur City News: नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बंपर जीत मिली है। बीजेपी की 10 नगर निगम में जीते के बाद अब राजधानी रायपुर में जश्न शुरू हो गया है। एकात्म परिसर भाजपा नेताओं के साथ नवनिर्वाचित महापौर मीनल

Raipur City News: गाजे-बाजे के साथ निकली रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे की विजय रैली, देखें जश्न का वीडियो
X

रायपुर। Raipur City News: नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बंपर जीत मिली है। बीजेपी की 10 नगर निगम में जीते के बाद अब राजधानी रायपुर में जश्न शुरू हो गया है। एकात्म परिसर भाजपा नेताओं के साथ नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे रैली निकाल रही हैं जो जय स्तंभ चौक तक जाएगी। विजय रैली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे।

Raipur City News: रैली में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, विधायक राजेश मूणत, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक मोतीलाल साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता शामिल हैं। विजय रैली के दौरान नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे कार्यकर्ताओं के साथ जमकर थिरकती नजर आईं।

Raipur City News: बता दें कि छत्तीसगढ़ के 10 नगरपालिक निगमों में हुए चुनाव में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। रायपुर नगर निगम में भी भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 15 साल बाद महापौर पद पर कब्जा जमाया है। वहीं रायपुर के 70 वार्डों में भी भाजपा का दबदबा दिखा, जहां 70 में से 60 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए। कांग्रेस महज 7 वार्ड ही जीत पाई। वहीं 3 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों जीत हासिल की।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire