Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : वासु कोचिंग के संचालक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद

पुलिस ने मृतक के परिजनों और स्टाफ के बयान भी दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच जारी है।

Raipur City News : वासु कोचिंग के संचालक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद
X

Raipur City News : रायपुर। राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई। वासु कोचिंग के संचालक वासुदेव चंद्रा 56 वर्ष ने अपने ही कोचिंग सेंटर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली थाना प्रभारी शिव नारायण सिंह के अनुसार, घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। कोचिंग सेंटर के स्टाफ ने सबसे पहले वासुदेव को फांसी पर लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचित किया। कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पारिवारिक विवाद को आत्महत्या का कारण बताया गया है। हालांकि पुलिस नोट की भाषा और संदर्भ की विस्तृत जांच कर रही है।

वासुदेव चंद्रा शैलेन्द्र नगर के निवासी थे और कई वर्षों से रायपुर में कोचिंग केंद्र संचालित कर रहे थे। स्थानीय लोग और छात्र उन्हें शांत स्वभाव का, अनुशासनप्रिय और सरल व्यक्ति बताते हैं। उनके अचानक इस कदम से पूरा क्षेत्र सदमे में है। कई छात्रों ने बताया कि सुबह तक वे सामान्य थे और दिनभर की कक्षाओं की योजना भी बनाई थी।

पुलिस अब घटना के सभी पहलुओं की तफ्तीश कर रही है। कोचिंग सेंटर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि पता चल सके कि घटना के समय कोई अन्य व्यक्ति वहां मौजूद था या नहीं। पुलिस ने मृतक के परिजनों और स्टाफ के बयान भी दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire