Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Raipur City News : छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम साय ने बैठक में तैयारियों को लेकर दिए निर्देश...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरे की तैयारियों के लिए शुक्रवार को रायपुर में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए।

Raipur City News : छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, सीएम साय ने बैठक में तैयारियों को लेकर दिए निर्देश...
X

Raipur City News : रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 और 23 जून को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे नया रायपुर में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (NFSU) और स्टेट फॉरेंसिक लैब का भूमिपूजन करेंगे, नक्सल प्रभावित नारायणपुर में सुरक्षा बलों से मुलाकात करेंगे और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरे की तैयारियों के लिए शुक्रवार को रायपुर में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री साय ने गृहमंत्री शाह के दौरे को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सीएम ने दौरे के दौरान सुरक्षा, आवास और अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अमित शाह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम-

पहला दिन: 22 जून 2025 (रविवार) को

दोपहर 1:40: रायपुर एयरपोर्ट पर आगमन।
दोपहर 2:00: नया रायपुर, सेक्टर-2, बंजारी में NFSU कैंपस और स्टेट फॉरेंसिक लैब का भूमिपूजन। NFSU कैंपस 40 एकड़ में बनाया जाएगा, जिसकी लागत लगभग 400 करोड़ रुपये होगी। फॉरेंसिक लैब 6-7 एकड़ में बनेगा।
दोपहर 2:50: होटल मेफेयर, रायपुर पहुंचेंगे।
दोपहर 3:15-4:15: NFSU और CFSL से संबंधित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
शाम 4:20-6:20: प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक।
शाम 6:50-7:50: छत्तीसगढ़ के सुरक्षा परिदृश्य पर समीक्षा बैठक।
रात्रि: होटल मेफेयर में रात्रिभोज और विश्राम।

दूसरा दिन: 23 जून 2025 (सोमवार) को-

सुबह 11:00: BSF हेलिकॉप्टर से नारायणपुर के लिए प्रस्थान।
दोपहर 12:15: नारायणपुर के BSF कैंप, इरकभट्टी में आगमन।
दोपहर 12:30: सड़क मार्ग से नेल्लानार गांव पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद।
दोपहर 1:45: BSF कैंप लौटकर दोपहर भोजन।
दोपहर 2:20-3:20: सुरक्षा बलों के जवानों से मुलाकात और संवाद।
दोपहर 3:30: रायपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान। शाम 4:30: दिल्ली के लिए रवाना।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire