Create your Account
Raipur City News : रायपुर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम विष्णुदेव साय ने किया स्वागत
- Rohit banchhor
- 03 Oct, 2025
स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आज एक खास पल का गवाह बनी, जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय प्रवास पर यहां पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

गृह मंत्री के स्वागत में विमानतल पर पूरे प्रदेश के दिग्गज नेता और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे, सांसद रूपकुमारी चौधरी सहित मुख्य सचिव विकास शील, डीजीपी अरुण देव गौतम और अन्य अधिकारियों ने गृह मंत्री का स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ जगदलपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे और राज्य की विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : 6 साल बाद जंगल में मिला प्रेमी जोड़े का सच, नाले में दफन थे नरकंकाल, DNA जांच से खुलेगा मौत का राज
- 2. Assam CM Oath Taking Ceremony: असम में 12 मई को शपथ, PM मोदी सहित सीनियर नेता रहेंगे मौजूद, सीएम बनने की दौड़ में हिमंत बिस्वा सरमा सबसे आगे
- 3. Mahakaal Darshan: बाबा महाकाल के दर्शन से अपने दिन की शुरुआत, देखें लाइव
- 4. VB-G Ram Ji: मनरेगा की जगह लेने वाले 'वीबी–जी राम जी' कानून की अधिसूचना जारी, इस तारीख से देशभर में होगा लागू होगा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

